सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Subhas Chandra Bose: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण... 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है होलोग्राम प्रतिमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

Geeta
  • Jan 23 2022 6:45PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई कि इस दौरान पीएम मोदी स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। 

पीएमओ ने जाे जानकारी दी है उसके मुताबिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती और साल भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में सरकार ने इंडिया गेट पर उनकी एक भव्य प्रतिमा लगाने का फैसला किया है। ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को ध्यान में रखते हुए सही मायनों में एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। प्रतिमा का काम पूरा होने तक नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा ठीक उसी स्थान पर लगाई जाएगी। 

पीएमओ के मुताबिक, इस होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। एक अदृश्य, हाई गेन, 90 फीसदी पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह यहां आने वाले लोगों को नजर नहीं आ रही है। होलोग्राम का सटीक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी। होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है।

पीएमओ के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान कुल मिलाकर सात पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में विभिन्न लोगों और संगठनों द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य योगदान की सराहना और सम्मानित करने के लिए वार्षिक सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरुआत की है। हर साल 23 जनवरी को इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है। इस पुरस्कार के तहत किसी संस्था के मामले में उसे 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक प्रमाण पत्र और किसी व्यक्ति के मामले में उसे 5 लाख रुपये एवं एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। .

पीएमओ के मुताबिक, पहले ही यह घोषणा की जा चुकी है कि हर साल नेताजी की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। इसी उत्कृष्ट भावना को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत एक दिन पहले यानी 23 जनवरी से की जाएगी।

 

वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसद में 15वीं लोकसभा के दौरान 15 मार्च 2010 को जॉर्ज पंचम की मूर्ति की जगह किसी भारतीय महापुरुष की मूर्ति की स्थापना हेतु अनुरोध किया था। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देता हूं कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार