सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आजादी का अमृत महोत्सव; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ध्वजारोहण, वीर सैनिकों को किया नमन

सीएम योगी का उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया, मंच पर सीएम योगी की उपस्थिति ने लोगों के बीच चार-चांद लगा दिए। जहां विधानसभा का नजारा भी बेहद खास रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों व अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा झंडा फहराया।

Aarti Dixit
  • Aug 15 2022 12:51PM

आजादी के 76वें वर्षगाठ पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शमिल हुए। राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त की सुबह से ही लोग आजादी का अमृत महोत्सव मनाते नजर आए। जहां आजादी के दिन मौसम भी रंगीन नजर आता दिखा।

इस मौसम के बीच युवा वाहनों पर तिरंगा लगा कर आजादी के रंग में रंगे दिखाई दिए, और युवाओ के संग बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने भी भारत माता के जयकारे लगाए। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन पहुंचे, और बहुत ही उल्लास के साथ जनता का अभिवादन किया, और इसी हर्षोंउल्लास के साथ मंच की ओर प्रस्थान किया।

सीएम योगी का उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया, मंच पर सीएम योगी की उपस्थिति ने लोगों के बीच चार-चांद लगा दिए। जहां विधानसभा का नजारा भी बेहद खास रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों व अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा झंडा फहराया।

जिसके बाद लोगों ने जोर-जोर से वंदे-मातरम के जयकारे लागाएं। जनता में आजादी के अमृत मोहत्सव को लेकर एक अलग ही खुशी की लहर उनके चेहरे पर दिखाई दी। आजादी के 76वे वर्षगाठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई, और ड्रोन कैमरे के जरिए इस ऐतिहासिक पल को यादगार बानाने के लिए हर एक पल को कैमरे में कैद किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार