सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कश्मीर के साथ नार्थ ईस्ट भारत में भी रौद्र रूप में आए हिंद के जवान... मार गिराए 4 कूकी आतंकी

भारतीय सेना की 3 कोर सहित सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। घटना की अधिक जानकारी देते हुए मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि आपरेशन कल शुरू किया गया था और आज सुबह दोनों ओर से फायरिंग की गई।

Prem Kashyap Mishra
  • Oct 13 2021 9:12PM

मणिपुर के हिंगोरानी में संयुक्त अभियान के दौरान असम राइफल्स और भारतीय सेना की 3 कोर सहित सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। घटना की अधिक जानकारी देते हुए मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि आपरेशन कल शुरू किया गया था और आज सुबह दोनों ओर से फायरिंग की गई। आपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। आपरेशन के चलते आसपास के कस्बों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पिछले हफ्ते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयंभू अध्यक्ष को हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयंभू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप फरार चल रहा था। उस पर असम राइफल्स के हथियार चुराने का भी आरोप था।   

बता दें कि पिछले दिनों ही मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक-प्रोग्रेसिव  के एक सक्रिय कैडर को इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया था और उसके पास से भारी मात्रा में आइईडी विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी। इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक एस इबोम्चा सिंह ने बताया था कि पुलिस जिले के लम्फेल थाना क्षेत्र के लैरीक्येंगबाम माखा लेइकाई इलाके से आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार