(इनपुट-शैलेन्द्र पांडे, लखनऊ)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों के सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन बनाने के लिए प्रतिबध है। इसका अंदाजा उनके द्वारा शुरू किए गए। वृहद मिशन शक्ति अभियान की अद्भुत सफलता के बाद अब प्रदेश की बेटियों के लिए राजस्व विभाग ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए।
प्रदेश स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसमें महिलाओ व बेटियों की सुरक्षा के साथ स्वालंबन बनाने के लिए जनपद स्तर पर योजनाएं का क्रियान्वयन के लिए 26,27, व 28 फरवरी ब्लॉक स्तर पर 1,2, व 3, मार्च और 4, व 5, मार्च जनपद स्तर 6,व 7, मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। महिला हेल्प पर 8 मार्च को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत किए गए पट्टों के सापेक्ष महिला पटेदारों को पट्टा अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसमें पात्र गरीबों असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा दिए जाने की कार्रवाई को पूर्ण करते हुए। 8 मार्च को ऐसी महिला पाटीदारों को पट्टा अभिलेखों का भी वितरण किया जाएगा।
एक वर्ष के लिए होगा छात्राओं के नाम पर गांव का तालाब-
प्रदेश में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्राओं के नाम पर प्रत्येक ग्राम सभा में 1 वर्ष के लिए तालाब नामित किया जाएगा। उस तालाब का सौंदर्यीकरण मनरेगा के अंतर्गत कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के सभी जनपदों में बालिकाओं के नाम से वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इसके साथ ही वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खाते दारो व सह-खातेदारो को महिला दिवस के अवसर खतौनी की नकल का निशुल्क वितरण किया जाएगा।