सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिंदुओं को ईसाई बनाने का प्रयास कर रही थीं दो महिलाएं.... चढ़ी प्रशासन के हत्थे

एक महिला का कहना था कि उसका बच्चा दिव्यांग है। उसने चर्च में प्रार्थना की तो बच्चे को आराम मिला। इसके बाद उन्होंने ईसा मसीह की पुस्तक देकर प्रचार किया था। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया है।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 4 2022 3:34PM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कमल नगर इलाके से दो महिला हिन्दू संगठन के हत्थे चढ़ गई। जिसके बाद दोनों को प्रशासन के गिरफ्त में भेज दिया गया। हिन्दू संगठनों का कहना है की महिला के द्वारा धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। महिलाओं के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है तथा ईसाई मत से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए।

हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के पास से जो साहित्य बरामद किया है। वह ईसाई धर्म के प्रचार में काम आने वाला बताया जा रहा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े नेताओं का आरोप है कि इस दौरान दोनों महिलाओं के पास से सेवा भारती के कोरे प्रमाण पत्र भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।

खबर के मुताबिक मोहल्ला कमल नगर स्थित एक मकान में सत्संग के दौरान हंगामा मच गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने मकान पर पहुंचकर दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया तथा महिलाओं के पास से धर्मांतरण के लिए उकसाने वाले कुछ कितब भी मिले हैं।वहीँ संगठन के लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद पुलिस महिलाओं को उनके बच्चों सहित लेकर नई मंडी थाना पहुंच गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने नई मंडी थाने पर पहुंचकर महिलाओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं एक धर्म से संबंधित हैं तथा ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य वितरित कर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही हैं।

उधर, महिलाओं ने आरोपों को निराधार बताया। एक महिला का कहना था कि उसका बच्चा दिव्यांग है। उसने चर्च में प्रार्थना की तो बच्चे को आराम मिला। इसके बाद उन्होंने ईसा मसीह की पुस्तक देकर प्रचार किया था। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया है।   

हिंदू-जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने तहरीर देकर कहा कि महिलाओं के पास पहचान पत्र नहीं है। वह ईसाई धर्म का प्रचार कर धन व घर का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रही थी। उनसे आपत्ति जनक पुस्तक भी बरामद हुई है। उनके कुछ साथी फरार हो गए थे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार