सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mumbai Rain: सड़के बनी दरियां, डूबी गाड़ियां, स्कूल बंद..., मुंबई में रेड अर्ल्ट

कई दिनों से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के वजह से मुंबई के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

Rashmi Singh
  • Jul 9 2024 12:06PM

महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे चुकी है। मुंबई में लगातार कई दिनों से बारीश हो रही है। इस वजह से वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव के वजह से यातायात जाम हो गया है। साथ ही सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। बारिश से रेल सेवाएं और उड़ानें भी काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को शहर में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अर्ल्ट जारी किया है। इसके साथ-साथ हाई टाइड की भी चेतावनी भी जारी की है। 

मुंबई में रेड अर्ल्ट 

 बता दें कि, IMD ने मुंबई के लेटेस्ट मौसम अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलावर दोपहर 1 बजे तक मुंबई को रेड अर्ल्ट पर रखा है। जो दर्शाता है कि मुंबई में भारी बारिश से भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर तक रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अर्ल्ट जारी किया है। जबकि पालघर और ठाणे के लिए ऑरेंड अर्ल्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए कई जिलों के स्कूलों को 9 जुलाई को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 

 बारिश से मुंबई में डूबी रेलवे ट्रैक

 महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के बाढ़ जैसा महौल हो चुका है।  आलम यह है कि, रविवार को आंधी और बारिश के वजह से मुंबई के रेलवे के पटरियों पर एक पेड़ गिरने के बाद कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई। इसके अलावा, अटगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच पटरियों परा पानी के साथ-साथ मिट्टी जम गई। यहां भी पटरी पर पेड़ गिर गया। जिसके वजह वाशिंद स्टेशन अवरुद्ध हो गया। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो इन रूटों पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। 

 रेलवे स्टेश के अलावा रोड की हालत तो और भी बुरी है। पानी कई-कई फीट ऊपर तक भर गया है। जलभराव के कारण लंबे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही है। ठाने के शहापुर में पानी में फंसे 49 लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। मुंबई के मौसम पर मौसम विभाग ने कहा कि, अगले तीन चार दिन तक बारिश इसी तरह होगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 8 से लेकर 10 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार