सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुकेश अंबानी बने विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी

Nivir shivputra
  • Jul 22 2020 9:11PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी बुधवार को विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
  रिलायंस के शेयर की कीमत आज 2010 रुपये को छू गई और इसी के साथ वह अपनी कुल संपदा 75 अरब डालर हो जाने से फोर्ब्स की दस सबसे अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए।
  मुकेश अंबानी की शुद्ध संपदा में आज दस बड़े धनकुबेरों में सर्वाधिक  3.2 अरब डालर की बड़ी बढ़ोतरी हुई।
      इस सूची में अंबानी की परिसंपत्तियां बारेन बफेट,लैरी ऐलीसन,ऐलोन मस्क,स्टीव बालमेर और लैरी पैग से अधिक हो गई है।
 एक सप्ताह पहले भी श्री अंबानी विश्व के पांच अमीरों में शामिल होने की राह पर थे किंतु 43 वीं एजीएम के बाद रिलायंस के शेयर को लगे छह प्रतिशत के झटके से यह सफलता हाथ लगते लगते रह गई थी।
  फोर्ब्स के इस रियल टाइम इंडेक्स में आज मुकेश अंबानी से ऊपर पहले स्थान पर 185.8 अरब डालर के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। बिल गेट्स 113.1अरब डालर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नोट परिवार 112 अरब डालर संपदा के साथ तीसरे स्थान पर है। मार्क जुकरबर्ग 89 अरब डालर परिसंपत्तियों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
*टेक्स्ट*

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार