सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मध्य प्रदेश: सनातन धर्म में वापसी कर शेख जफर बना चैतन्य सिंह राजपूत, कहा- धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में की वापसी

शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने शख्स ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह मानते हैं कि, उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में वापसी की है।

Geeta
  • May 27 2022 3:47PM

मध्य प्रदेश में हिंदू धर्म से प्रभावित होकर एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू धर्म अपना लिया. बता दें कि मंदसौर के रहने वाले इस शख्स ने इसे अपना लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में विधि विधान से उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया।  वहीं इस पर उनका कहना है कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। 

बता दें कि धर्म परिवर्तन के लिए विशेष तौर पर मुंबई से महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती मंदसौर आए और उन्होंने शेख जफर को कुंडली के अनुसार नया नाम भी दिया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब शेख जफर अपने नए नाम चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे। 

शामिल हुए भाजपा विधायक

शेख जफर के धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहाकि शेख जफर ने मेरे सामने अपनी इच्छा जताई थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में उनकी इच्छा पूरी की। विधायक ने चैतन्य सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। वहीं धर्म परिवर्तन करवाने वाले महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में जितने भी मुस्लिम हैंसभी पूर्व में हिंदू ही थेसनातन धर्म से ही जुड़े हुए थे। लेकिन शेख जफर ने इस बात को समझा है और अब वे हिंदू धर्म को शास्त्रीय विधि विधान से अपना चुके हैं।

शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने

वहीं शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने शख्स ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह मानते हैं कि, उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में वापसी की है। दरअसल चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि थी। उन्होंने अपने घर पर ही मंदिर भी बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर नवरात्रि के दिनों में घट स्थापना भी होती है। इसमें नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलती है। धर्म परिवर्तन करने वाले शख्स का कहना है कि वे शुरू से ही सनातन धर्म का पालन कर रहे थे। सिर्फ नाम परिवर्तन करवाना था जो आज विधि विधान से करवा लिया है ।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार