सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Manipur: इंफाल के एक बास्केटबॉल मैदान में IED लगाते हुए गिरफ्तार हुआ आतंकी, अलकायदा से तार जुड़े होने की आशंका

मणिपुर की राजधानी इंफाल से बड़ी जानकारी सामने आई. जहां एक बॉस्केटबॉल मैदान के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस IED लगाने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी को प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा का सदस्य बताया जा रहा है।

Geeta
  • Sep 13 2022 3:38PM

देश भर में कई आतंकी हमले और आतंकियों के गिरफ्तार होने से यह पुष्ठि होती है कि देश में आतंकवादी संघठन कुछ बड़ा रच रहे हैं। वहीं मणिपुर की राजधानी इंफाल से बड़ी जानकारी सामने आई. जहां एक बॉस्केटबॉल मैदान के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस IED लगाने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी को प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा का सदस्य बताया जा रहा है।

वहीं पुलिस के अनुसार इंफाल के सिंगजामेई चिंगमखा में बास्केटबॉल ग्राउंड के पास IED लगाने के मामले में क्षेत्रमयम भोगेंद्रो सिंह नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। असम के मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने जानकारी दी है कि मामले में अब तक गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का प्रतिबंधित आतंकी संगठन से संबद्ध हैं।

आपको बता दें कि दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी मोरीगांव से हुई है। दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आतंकी हमलों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

वहीं जानकारी दे दें कि पिछले महीने ही अंसारुल्लाह बांग्ला टीम ABT के दो संदिग्ध आतंकियों को मोरीगांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 21 अगस्त को असम पुलिस ने अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप इकाई (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम ABT के आतंकवादी समूहों से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गोलपाड़ा जिले से गिरफ्तार किया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार