सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: ​मथुरा में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठीं दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं

रविवार को कुछ महिलाएं खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। इस दौरान महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी।

Geeta
  • Aug 14 2022 4:55PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर अचानक से बिजली गिर गई जिसकी वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाओं की पहचान नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर नाम से हुई है.

दरअसल, रविवार को कुछ महिलाएं खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। इस दौरान महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं। आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं।

किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है।डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार