सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

Kushinagar: 16 फरवरी को भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का कुशीनगर में होगा आयोजन

कुशीनगर: मैत्री महोत्सव में दिखेगी भारत-नेपाल के सभ्यता संस्कृति की झलक 16 फरवरी को भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का कुशीनगर में होगा आयोजन

कन्हैया कुशवाहा @KanhaiyaStv
  • Feb 14 2024 4:17PM

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अवगत कराया है की संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से कुशीनगर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी को बुद्ध पी०जी० कॉलेज, कुशीनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया जाएगा। मैत्री महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं देश प्रेम की भावना प्रवाहित करना है। इसके लिए उपजिलाधिकारी कसया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य आकर्षण का केंद्र
     भगवान बुद्ध पर आधारित नृत्य नाटिका, भारतीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति, व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत नेपाल परिधान शो, भारत नेपाली फ्यूजन लोक नृत्य शो, हिंदी भोजपुरी एवं मैथिली व नेपाली गायकों की प्रस्तुति, तराई सीमा जनपदों में सांस्कृतिक यात्रा, इसके अलावे नेपाली डांडिया/बांसुरी/ घाटू/मारूनी आदि नृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी।

उन्होंने बताया की कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साज-सज्जा एवं स्थानीय व्यवस्थाएं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दिशा सूचक पट्ट लगेगा। आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश में 08 स्थानों पर 21 दिवसीय भव्य आयोजन 09-29 फरवरी तंक उक्त भारत नेपाल मैत्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार