सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व उनके मेहनत का उचित सम्मान दिलाने शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना

राजीव गांधी किसान न्याय योजना- किसान छगनलाल के लिए बना अतिरिक्त आय का जरिया

Laxman Dewangan
  • Sep 29 2022 1:09PM

बालोद। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसान छगनलाल के लिए बना अतिरिक्त आय का जरिया किसानों को मिल रहा है समय पर सहारा, खेती-किसानी बना लाभ का व्यवसाय, 04 व्यावसायिक परिसर निर्माण करवाकर प्राप्त कर रहे हैं अतिरिक्त आमदनी।

बतादे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके मेहनत का उचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना खेती-किसानी के लिए लाभ का व्यवसाय साबित होकर उनके अतिरिक्त आय का भी जरिया बन गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को निश्चित अंतराल एवं जरूरत के वक्त राशि मिलने से किसानों को अब बारहमासी खेती-किसानी के लिए खाद-बीज, दवाईयाॅ एवं अन्य आवश्यक कार्यों की प्रबंध करने में भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही उनके फसल का उचित दाम एवं समय-समय पर आदान राशि मिलने से आज खेती-किसानी का कार्य भी लाभ का व्यवसाय बन गया है।

बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगन्नाथपुर के किसान छगन लाल देशमुख ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत मिले राशि उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। इस योजना के अंतर्गत किसान छगनलाल को मिले 02 लाख 37 हजार 512 रूपए की आदान राशि उनके खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी काफी मददगार साबित हो रहा है। किसान छगन लाल ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत अनुदान राशि मिलने पर उसने गांव मे ही 04 व्यवसायिक परिसर का निर्माण करवाया है। जिससे उन्हे 08 हजार रूपए प्रतिमाह अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। किसान

उन्होंने बताया कि धान बेचकर अपने खेती-किसानी को सुधार करने के साथ-साथ जमीन खरीदी का कार्य भी कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने व परिवार के सुखद भविष्य के लिए पैसे की बचत भी कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत् मिले राशि से उन्होंने मोटर साईकिल भी खरीदी है। किसान छगन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार के मुखिया एवं सच्चे अभिभावक की तरह हम किसानों के नब्ज को पहचानते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जरूरत के समय हमें राशि उपलब्ध कराकर हमें सहारा प्रदान करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे लिए कई मायने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इस बात में कोई संदेह नहीं है, इस योजना के माध्यम से हमारे किसान आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करने के लिए प्रोत्साहित भी होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ खेती किसानी के प्रति किसानों का विश्वास भी बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले में वर्ष 2019-20 जिले के 01 लाख 19 हजार 684 किसानों को 334 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 01 लाख 27 हजार 380 किसानों को 254 करोड़ 96 लाख रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 01 लाख 36 हजार 104 किसानों को 174 करोड़ 81 लाख रूपए राशि उनके बैंक खातों में अंतरित कर लाभान्वित किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार