नेचर का हर रंग आप पर बरसे हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे रंग दे आपको सब मिलकर इतना कि वह रंग उतरने को तरसे होली के त्यौहार को अब कुछ दिन ही बाकी रह गए है, और इसे लेकर भोजपुरी के गाने लगातार सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे है। इसी कड़ी में एक गाना खेसारी लाल यादव का भी जुड गया है। इस गाने के बोल है पिचकारी बाबू , इस गाने को अब तक 53 लाख व्यूज मिल चुके है। अपको बता दे कि यह एक एलबम सॉन्ग है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने बोल दिए है। लेरिस प्यारे लाल यादव कवि और श्याम देहाती, म्यूजिक डारेक्टर रोशन सिंह है। यह वेब म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को केवल भोजपुरी दर्शक ही नहीं ब्लकि सभी दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव बीते दो महीनों में कई सुपरहिट सॉन्ग दे चुके हैं। इसमें 'अपनी तो जैसे तैसे', 'दुई रुपया' और 'धोखेबाज हो गया' के साथ साथ कई भोजपुरी सॉन्ग शामिल हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट एक्ट्रेस माना जाता है। लाखों की संख्या में फैन-फॉलोइंग होने के कारण उनकी फिल्में और गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते है।