सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

काशीपुर की प्रियंका ने किया शहर का नाम रोशन

प्रियंका ने बताया कि तीन चरणों मे प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे उन्होंने सभी चरण की प्रतियोगिता सफलता से पास की

Krishna Kumar
  • Jul 21 2020 6:16PM

काशीपुर की प्रियंका बाठला ने बेस्ट फेस ऑफ फोटोजेनिक का खिताब जीत कर काशीपुर का नाम रोशन किया है, मोनाल फेस ऑफ इंडिया 2020 में मोनाल फेस ऑफ फोटोजेनिक का खिताब प्रियंका बाठला ने जीत कर पूरे देश मे अपनी योग्यता का हुनर दिखाया। मोनाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन कॉम्पटीशन में , राज्यों के 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमे प्रियंका ने सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, गृहणी के तौर पर अपना पूरा समय बिताने वाली प्रियंका को साज सज्जा और नृत्य का भी काफी शोक है, जिसके चलते उन्होंने ऑनलाइन कॉम्पटीशन में रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग किया, 128 राज्यो से इस प्रतियोगिता में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमे 15 महिलाओं का ही चयन हुआ, 15 में प्रियंका भी शामिल थी, प्रियंका ने डांस, रैंप वॉक, और सज सज्जा फेस में प्रतिभाग किया था, जिसमे प्रियंका को बेस्ट फेस ऑफ़ फोटोजेनिक का खिताब प्रियंका के नाम रहा।

प्रियंका ने बताया कि तीन चरणों मे प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे उन्होंने सभी चरण की प्रतियोगिता सफलता से पास की, जिसके बाद उनकी बेहतर परफॉर्मेंस पर उनको मोनाल फेस ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजा गया।

प्रियंका ने बताया कि वो आगे भी अपने कैरियर को एक्टिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती है, जिसके लिये वो प्रयास भी कर रही हैं, उन्होंने बताया कि उनके पति जितेंद्र सिन्धवानी उनको पूरा सहयोग करते हैं और उनकी इस सफलता के लिये उनके पति का पूरा योगदान रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार