सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Karnataka: मंदिर-मस्जिद विवाद पर बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा... 36000 मंदिरों को हिंदू कानूनी रूप से पुनः करेंगे हासिल

बता दें कि मंदिर-मस्जिद विवाद कर्नाटक में 21 अप्रैल को सामने आया, जब मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाया गया। कुछ लोगों ने कहा है कि मस्जिद बनने से पहले स्थल पर एक मंदिर मौजूद था।

Geeta
  • May 27 2022 3:33PM

देश में बढ़ते मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर काफी विवाद खड़ा हो रहा है. वहीं इसी बीच बढ़ते विवाद को लेकर कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को नया बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि मस्जिदों के निर्माण के लिए 36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था और उन सभी को कानूनी रूप से फिर से प्राप्त किया जाएगा।

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा विधायक ने कहा, "36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है और इसके ऊपर मस्जिदें बनाई गई हैं। उन्हें कहीं और मस्जिदें बनाने दें और नमाज अदा करने दें, लेकिन हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। मैं आपको बता रहा हूं, सभी 36000 मंदिरों को हिंदू कानूनी रूप से पुनः हासिल करेंगे।"

जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर-मस्जिद विवाद कर्नाटक में 21 अप्रैल को सामने आया, जब मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाया गया। कुछ लोगों ने कहा है कि मस्जिद बनने से पहले स्थल पर एक मंदिर मौजूद था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि दस्तावेजों की पुष्टि होने तक रिनोवेशन का काम रोक दिया जाए।

'मस्जिदों को खोदने पर शिव लिंगों का पता लगने की संभावना'

बता दें कि मंदिर-मस्जिद विवाद बुधवार को तेलंगाना भी पहुंच गया। राज्य भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने आरोप लगाया कि राज्य में कई मंदिरों को तोड़ा गया और उनके ऊपर मस्जिदें बनाई गईं। बांदी संजय ने यह भी कहा कि अगर इन मस्जिदों को अभी खोदा गया, तो शिव लिंगों का पता लगने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "मैं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देता हूं। आइए हम तेलंगाना की सभी मस्जिदों को खोदें। अगर कंकाल मिलते हैं, तो हम मस्जिदों को उन पर छोड़ देंगे। लेकिन अगर शिवलिंग मिलते हैं तो हम उन्हें अपने कब्जे में ले लेंगे।"

वहीं, राम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने कहा, "अगर शांति बनाए रखनी है, तो मुस्लिम समुदाय की ओर से जो भी मंदिर नष्ट कर दिए गए और मस्जिदों में परिवर्तित कर दिए गए, उन्हें हिंदुओं को वापस करना होगा।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार