सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुंबई में राजीव कपूर का अंतिम संस्कार, कपूर परिवार के साथ सभी बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रंद्धाजलि

फिल्म राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्म में काम कर चुके एक्टर राजीव कपूर अब इस दुनिया में नही रहे। राजीब कपूर के निर्धन से बॉलीवुड में हर कोई हैरान रह गया, कि आखिर कैसे अचानक राजीब कपूर इस दुनिया से चल बसे।

Ruby Saini
  • Feb 10 2021 12:33PM

फिल्म राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्म में काम कर चुके एक्टर राजीव कपूर अब इस दुनिया में नही रहे। राजीब कपूर के निर्धन से बॉलीवुड में हर कोई हैरान रह गया, कि आखिर कैसे अचानक राजीब कपूर इस दुनिया से चल बसे। आपको बता दे कि एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर का निधन चेंबूर के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 58 साल के थे। राजीब कपूर दिग्गज अभिनेता-फिल्ममेकर राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। वह रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के भाई थे। राजीव कपूर के निधन पर रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।

इसी के साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की। उसने अपने बहनोई की एक तस्वीर के साथ "RIP" लिखा।

 

बता दे कि राजीव कपूर को श्रंद्धाजलि देने के लिए करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, अधार जैन और अरमान जैन सहित परिवार के अन्य सदस्य राजीव कपूर के घर उनके अंतिम सम्मान के लिए पहुंचे। रणबीर की प्रेमिका आलिया भट्ट और आरा की प्रेमिका तारा सुतारिया भी पहुंचे और अभिनेता को श्रंद्धाजलि दी। जैसे ही सोशल मीडिया पर राजीव कपूर की मौत की खबर सामने आई, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सबने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार