सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अभिनेता जॉन अब्राहम ने COVID-19 के बीच विकलांग लोगों का समर्थन करने का किया आग्रह.

विकलांग लोगों की देखभाल करने वालों को यह समझने की जरूरत है कि संक्रमण लोगों के बीच कैसे फैलता है और उन्हें संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

Entertainment Desk
  • May 23 2020 3:06PM

अभिनेता जॉन अब्राहम ने शुक्रवार को Covid ​​-19 महामारी के बीच कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों की मदद करने का आग्रह किया। जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डेफ चाइल्ड वर्ल्डवाइड और HI (हैंडीकैप इंटरनेशनल) द्वारा एक संदेश पोस्ट किया है।  जॉन ने लोगों से विकलांग लोगों के समर्थन में खड़े होने का आग्रह किया, और सुनिश्चित किया कि वे पीछे नहीं रहें। उन्होंने ट्वीट किया, "# भारत में हर दिन # COVID19 मामलों की संख्या बढ़ने के साथ यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विकलांग लोग पीछे नहीं रहे और उन्हें वह समर्थन मिले जो उन्हें चाहिए।"

जॉन ने विशेष रूप से विकलांगों के समर्थन के लिए दिशानिर्देशों के साथ एक तस्वीर साझा की।  जॉन ने कैप्शन में लिखा कि, "जैसे ही कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता है, उससे विकलांग लोगों में जोखिम बढ़ने का खतरा है। भारत में कॉफी संख्या में लोग विकलांग हैं और अपने दैनिक जीवन में अनेक बाधाओं का सामना करते हैं। विकलांग लोगों के लिए शारीरिक क्षमता और आत्म-विश्वास का कम होता है। उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है जैसे कपड़े पहनने, स्नान करने और खाने के लिए के दूसरो लोगों की जरुरत होती है। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अनेक बिंदुओं पर विचार करने की आवश्यकता है।"

 

विकलांग लोगों की देखभाल करने वालों को यह समझने की जरूरत है कि संक्रमण लोगों के बीच कैसे फैलता है और उन्हें संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए क्या करना चाहिए। शारीरिक दूरी और स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें इस बारे में जागरूक होना होगा कि यह विकलांग लोगों को कैसे प्रभावित कर सकता है। भोजन, मास्क, दस्ताने और वायरस परीक्षण कुछ जरूरत की चीजे क्या विकलांग लोग इन्हें प्राप्त करने में सक्षम है?  उदाहरण के लिए, क्या व्हीलचेयर में कोई व्यक्ति भोजन वितरण केंद्र या परीक्षण केंद्र तक पहुंच सकता है? और अगर वह पहुंचने में असम्भव है तो उसकी मदद करनी चाहिए। विकलांग बच्चों के साथ नरमी से पेश आए, नही तो वह अवसाद में पहुंच सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार