सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

MI vs CSK IPL 2020 Live Updates: धाकड़ गेंदबाज़ी के दम पर चेन्नई ने मुंबई को 162 पर रोका

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दूसरा ओवर फेंकने के लिए सैम कुरैन आए हैं। कुरैन ने अपने ओवर में 7 रन दिए। मुंबई इंडियंस का स्कोर दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन हो गया है।

Abhishek Lohia
  • Sep 19 2020 7:44PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर्स अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ओपनिंग मैच में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस ने चार बार और चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल इस साल यूएई में खेला जा रहा है और साथ ही मैच खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह पहला मौका है जब आईपीएल बायो सिक्योर एन्वायरमेंट में खेला जा रहा है। आईपीएल का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाना है। सभी मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। 3 नवंबर को आखिरी लीग मैच खेला जाएगा और इसके बाद प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे।

आइए नजर डालते हैं आईपीएल के पहले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर:

चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग XI-शेन वॉटसन, मुरली विजय, फैफ डुप्लेसी, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, सैम कुरैन, लुंगी एनगिडी।

मुंबई इंडियंस का प्लेइंग XI-रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव,  सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

IPL LIVE CRICKET SCORE

09:09 PM IST- मुंबई इंडियंस का 7वां विकेट गिरा, कीरोन पोलार्ड लौटे पवेलियन

18.1 ओवर में मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा। लुंगी एनगिडी की गेंद पर कप्तान-विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कीरोन पोलार्ड का कैच लपका। पोलार्ड 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 18 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज राहुल चाहर आए हैं।

20:51 PM IST- 13 ओवर के बाद MI का स्कोर 116/3

13 ओवर की समाप्ति तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। सौरभ तिवारी 38 और हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:54 PM IST- मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 ओवर में 45/0

पारी का चौथा ओवर लुंगी एनगिडी ने डाला। उन्होंने अपने ओवर में 18 रन दिए। चार ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन हो गया है। रोहित 12 और डिकॉक 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

19:44 PM IST- मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर में 27/0

मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन हो गया है। पारी का तीसरा ओवर दीपक चाहर ने फेंका और 8 रन दिए।

19:37 PM IST- सैम कुरैन ने फेंका दूसरा ओवर, दिए 07 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दूसरा ओवर फेंकने के लिए सैम कुरैन आए हैं। कुरैन ने अपने ओवर में 7 रन दिए। मुंबई इंडियंस का स्कोर दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन हो गया है।

19:30 PM IST- दीपक चाहर ने पहले ओवर में दिए 12 रन

पहला ओवर खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन है। दीपक के ओवर में एक चौका रोहित शर्मा और एक चौका क्विंटन डिकॉक ने जड़ा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार