सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कोरोना संक्रमण के बीच स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले इन बातों का रखें विशेष ध्यान, पढ़ें रेलवे की पूरी गाइडलाइंस

कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है। ट्रेन से लेकर स्टेशन तक पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नई दिल्ली जंक्शन की बात करें तो सिर्फ पहाड़गंज की तरफ से ही एंट्री मिलेगी।

Abhishek Lohia
  • May 12 2020 1:22AM

कोरोना लॉकडाउन के कारण जिस रेल की रफ्तार रुक गई थी, वह अब फिर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयार है। भारतीय रेल के मुताबिक, 12 मई से देश के 15 प्रमुख शहरों के लिए नई दिल्ली जंक्शन से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग आज यानी सोमवार से शुरू हो गई है।

कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है। ट्रेन से लेकर स्टेशन तक पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नई दिल्ली जंक्शन की बात करें तो सिर्फ पहाड़गंज की तरफ से ही एंट्री मिलेगी। 

आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे की नई गाइडलाइंस:

>> स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी और फर्स्ट एसी कोच होंगे।

>> सिर्फ ई टिकट के जरिए ही यात्रा होगी, जो कि IRCTC के वेबसाइट के जरिए आप ले सकते हैं।

>> यात्री सिर्फ सात दिन एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं।

>> यात्रियों को अपने लिए खाना और पानी खुद लाना होगा।

>> यात्रियों के ट्रेन की समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।

>> नई दिल्ली स्टेशन से जिनकी ट्रेन है, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि स्टेशन पर एंट्री केवल पहाड़गंज साइड से ही मिलेगी।

>> यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से कंबल और तौलिए नहीं दिए जाएंगे।

>> सिर्फ और सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे।

>> यात्रियों को यात्रा और स्टेशन पर आने के समय कवर या फेस मास्क का उपयोग करना होगा।

>> स्टेशन और ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।

>> गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सरकार द्वारा तय हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

>> प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।

आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा 12 मई से नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।

 स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल इस प्रकार है:

कहां से(समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी  स्टॉपेज कब से चलेगी
हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
राजेंद्र नगर(19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल     12 मई 2020
नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल     12 मई 2020
नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज     लुधियाना     13 मई 2020
जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020
बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज  झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, नागपुर, सिकंदराबाद जंक्शन, गुंटाकल जंक्शन, अनंतपुर  14 मई 2020
तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25)     मंगल, बुध और रविवार कोटा, वडोदरा, पनवेल, मडगांव, मैंगलोर, कोझीकोड, अर्नाकुलम जंक्शन, 13 मई 2020
चेन्नई सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार आगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाडा़, 13 मई 2020
बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई 2020
नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि झांसी, भोपाल, नागपुर, रायपुर जंक्शन, 12 मई 2020
रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा     12 मई 2020
नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज     कोटा,रतलाम, वडोदरा, 13 मई 2020
अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020
नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020
अगरतला (18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020
नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन,  कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, 20 मई 2020
भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल     13 मई 2020
नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज     कानपुर सेंट्रल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   गया,  मूरी बोकारो स्टील सिटी, हिजली(खड़गपुर), 14 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50)     शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई 2020
मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार कोटा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, पनवेल, रत्नागिरी, 17 मई 2020
सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार झांसी,भोपाल, नागपुर, 17 मई 2020

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार