सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कंगना रनौत के साथ ईमेल एक्सचेंज के मामले में ऋतिक रोशन का बयान कल किया जाएगा दर्ज

अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े ई-मेल मामले में काफी मुश्किलों में घिर गए हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है।

Ruby Saini
  • Feb 26 2021 2:34PM

अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े ई-मेल मामले में काफी मुश्किलों में घिर गए हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है। ऋतिक रोशन को अपना बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच जाने के लिए कहा गया है। 

ऋतिक रोशन को महाराष्ट्र की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU)  में आकर  27 फरवरी 2021 को अपना बयान दर्ज कराना होगा। आपको बता दे कि साल 2016 में यह मुद्दा सबसे बड़े विवादों में से एक था। क्योंकि ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से अधिक ई-मेल मिलने पर शिकायत दर्ज कराई थी।

ऋतिक रोशन ने 2016 में एक साक्षात्कार में कंगना रनौत के खिलाफ उन्हें ‘सिली एक्स’ कहने के लिए कानूनी नोटिस दायर किया था। जिसमें उन्होंने कथित अफेयर को ठुकरा दिया था और उनसे माफी मांगने को कहा था। लेकिन कंगना रनौत माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया था। 
इस बीच,विवाद के बारे में बात करते हुए,पूरी घटना तब सामने आई जब एक साक्षात्कार में कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में बात की और यहां तक कि ईमेल एक्सचेंज को भी संबोधित किया। उनके शब्दों ने पूरे देश में विवाद फैला दिया, ऋतिक ने अभिनेत्री के साथ किसी भी रिश्ते में होने से इनकार कर दिया था।  


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार