सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हैप्पी बर्थडे राहुल रॉय: पहली फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने थे रॉय, 20 मिनट में मिली थी पहली फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म आशिकी के साथ अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी।

Ruby Saini
  • Feb 9 2021 12:33PM

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म आशिकी के साथ अपने करियर की शानदार शुरुआत की और वह रातो रात बॉलीवुड जगत में प्रसिद्ध हो गए। ‘आशिकी’ फिल्म के बाद प्रोडक्शन हाउस उनके साथ फिल्में साइन करने के लिए कतार में शामिल हो गए।  

कई बॉलीवुड सितारों की तरह, रॉय ने भी अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 1980 के दशक के उत्तरार्ध में, उनकी माँ ने एक लेखक के रूप में एक फैशन पत्रिका के साथ काम किया। रॉय ने प्यार का साया, जुनुन, दिलवाले कभी न हारे, जानम, सपने साजन के, पहला नशा, गुमराह, भूकम्प, गेम, फिर तेरी कहानी याद आई, हंसते- खेलते, मझधार, मेघा, नसीब, अचानक इन सब फिल्मों में काम किया। 
राहुल का जन्म मुंबई में हुआ था, और उनकी परवरिश दिल्ली में हुई, लेकिन रॉय की मंजिल तो मुंबई में ही थी इसीलिए रॉय फिर मुंबई पहुंच गए जहां उनका जन्म हुआ था। रॉय की मां इंदिरा रॉय एक लेखक थीं औ

पिता दीपक एक बिजनेस मैन थे। फिल्मकार महेश भट्ट ने राहुल को स्टार बनाया था। रॉय की पहली फिल्म ‘आशिकी’ के गाने सदाबहार गाने है और आज भी लोगों की जुबा पर ये गाने अकसर आ जाते है। 'जानें जिगर जाने मन', 'मैं दुनिया भुला दूंगा', 'तू मेरी जिंदगी है', 'एक सनम चाहिए आशिकी के लिए', 'अब तेरे बिन', इस फिल्म के गाने आज भी लोगों का दिल छू लेते है। आशिकी फिल्म में राहुल रॉय के साथ अभिनेत्री  

का किरदार अनु अग्रवाल ने निभाया था। बॉलीवुड की दुनिया में एक छोटा सा किरदार वाने के लिए लोगों को सालों इंतजार करना पड़ता है लेकिन राहुल रॉय एक ऐसे अभिनेता है जो बहुत किस्मत वाले हैं, क्योंकि बॉलीवुड में आने के लिए रॉय ने कोई सघर्ष नहीं किया बल्कि खुद  फिल्मकार महेश भट्ट रॉय को फिल्म का ऑफर दे दिया था। वो महेश भट्ट से मिलने गए तो पहले 20 मिनट में ही तय हो गया कि महेश भट्ट राहुल को फिल्म में ले रहे हैं।

बता दे कि अपनी पहली फिल्म के बाद राहुल रॉय को 8 महीने तक किसी फिल्म का ऑफर नहीं मिला था। लेकिन अचानक जब फिल्मों के ऑफर आने शुरू हुए तो दो हफ्ते में उन्हे 60 फिल्मों के ऑफर आ गए थे। राहुल ने 47 फिल्में साइन कर लीं, लेकिन बाद में उन्हें कई प्रोड्यूसर्स के पैसे लौटाने पड़े क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय ही नहीं था।

लेकिन इन दिनों राहुल रॉय की सेहत ठीक नहीं चल रही है। राहुल को नवंबर में अपकमिंग फिल्म LAC की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था जिसकी शूटिंग कारगिल में हो रही रही थी। लगभग 45 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद राहुल को इसी साल 6 जनवरी को डिस्चार्ज कराया गया। डॉक्टर ने बताया था कि वो करीब 6-7 महीने में ठीक पूरी तरह हो जाएंगे। रॉय के फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार