सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Happy Birthday Bhagyashree: फिल्म 'मैंने प्यार किया' की अभिनेत्री ने घर से भाग कर बॉयफ्रेंड से की थी शादी, 50 की उम्र में भी दिखती है बेहद खूबसूरत

हिंदी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहीं है। भाग्यश्री 50 की उम्र है लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

Ruby Saini
  • Feb 23 2021 2:57PM

हिंदी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहीं है। भाग्यश्री 50 की उम्र है लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। भाग्यश्री ने साल 1989 में 'मैंने प्यार किया'  फिल्म में अपना किरदार निभाया, और अपनी एंटिग से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'मैंने प्यार किया' की इस अभिनेत्री ने वास्तविक जीवन में भी ऐसा प्यार किया और सभी को बता दिया कि वाकई उन्होंने सच्चा प्यार किया।

 

आपको बता दे कि भाग्यश्री ने हिमालय दसानी के साथ प्रेम विवाह किया था। हिमालय और भाग्यश्री क्लासमेट थे। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने पहले हिमालय को प्रपोज किया था। 
हिमालय और भाग्यश्री स्कूल से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था । भाग्यश्री के पिता इस शादी के बिल्कुल विरूद्ध थे लेकिन भाग्यश्री ने घरवालो के खिलाफ जाकर हिमालय से शादी की।

गौरतलब है कि साल 1990 में दोनों ने एक मंदिर में जाकर सात फेरे लिए और बता दिया कि उन्होंने केवल रील लाइफ में ही नहीं बल्कि वास्तविक जीवन में भी सच्चा प्यार किया। भाग्यश्री को दूरदर्शन पर  अमोल पालेकर द्वारा निर्मित एक सीरियल 'कच्ची धूप' में पहली बार देखा गया। उसके बाद  भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया' साईन की थी।

 इस फ़िल्म से भाग्यश्री को कॉफी सफलता मिली, लेकिन उसके बाद भाग्यश्री ने फिल्मी लाइन को छोड़कर घरेलू ज़िन्दगी जीने का फैसला लिया। शादी के बाद भाग्यश्री अपने पति के साथ 1-2 फिल्मों में नजर आई। उनकी ये शर्त थी कि उनकी फिल्मों में उनके पति को हीरो बनाया जाए, लेकिन  बॉलीवुड के निर्देशकों को उनकी ये बात गले नहीं उतरी, इसीलिए वे बॉलीवुड की दुनिया से गायब हो गयीं। उसके बाद वे 2001 में फ़िल्म "हेलो गर्ल्स " में नजर आई।

 

 भले ही भाग्यश्री इन दिनों बॉलीवुड जगत से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वे हमेशा एटिव रहती है। भाग्यश्री अपनी तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर सांझा करतीं रहती हैं। वेलेंटाइस के अवसर पर भाग्यश्री ने पति हिमालय के साथ एक रोमांटिक तस्वीर सांझा की थी जिसे अभिनेत्री के फैन्स ने काफी पसंद किया। भाग्यश्री और हिमालय का रोमांस आज भी उतना ही बरकरार है जितना की पहला था और उनका ये प्यार तस्वीरों में साफ झलकता है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार