छोटे पर्दे पर हाल ही में शुरू हुआ धारावाहिक शो 'गुम है किसी के प्यार में' दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है ओर टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में बना हुआ है। यह मराठी पृष्ठभूमि का धारावाहिक शो है ओर स्टार प्लस पर रात 8 बजे इस शो को टेलीकॉस्ट किया जाता है। इस शो में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। अब इस धारावाहिक शो के दो मुख्य किरदारों ने सगाई कर ली है। ये
दोनों
दोनों किरदार हैं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट। बता दे कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने का निर्णय कर लिया है। बीते बुधवार को ऐश्वर्या और नील ने सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें नील भट्ट सोशल मीडिया पर अपलोड़ की हैं।
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या ओर नील दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नील ने कैप्शन दिया है 'पागलपंती से लेकर मजे करने तक का शानदार सफर। हम दोनों के
बीच जो प्यार हुआ, वह अब जिंदगी भर का साथ होने जा रहा है, हम एक हो रहे हैं।'
बता दें कि नील भट्ट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' IPS ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार अदा कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा उर्फ पाखी के किरदार में नजर आ रही हैं। जो कि विराट चव्हाण के बड़े भाई सम्राट चव्हाण की पत्नी का किरदार निभा रही है। शो के शुरुआत में इन दोनों की लव स्टोरी धारावाहिक में दिखाई गई थी लेकिन बाद में पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। विराट की शादी सांई उर्फ आइशा सिंह से हो गई है। शो में चाहे जो भी हो लेकिन असल जिंदगी में विराट और पाखी अब एक हो गए हैं।