सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

CDS रावत के निधन की खबर पर मुस्लिमो के रवैये से आहत फिल्म डायरेक्टर Ali Akbar ने लिया इस्लाम छोड़ने का निर्णय, साथ ही कहीं ये बड़ी बाते

अली अकबर ने कहा, 'आज, मैं जन्म से प्राप्त एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूँ। मैं भारत का हूँ। यह उन लोगों को मेरा जवाब है जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों इमोजी पोस्ट की थी।

Kartikey
  • Dec 11 2021 10:38AM

बीते बुधवार को जब खबर आई कि देश के कुशलतम व्यक्ति CDS रावत का  हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया, तब पूरा देश ग़मगीन हो गया। देश के हर व्यक्ति ने नम आँखों से रावत साहब सहित 13 जवानो को अंतिम विदाई दी।  देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से रावत जी को याद कर रहा था, कोई उनके जीवन की स्मृतियों को याद कर रहा था तो कोई सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था। 

लेकिन एक तबका ऐसा भी था जो उनके निधन की खबर सुनकर बहुत खुश था।  एक 'धर्म विशेष' के लोगो ने उनकी मौत की खबरों पर हंसी-ठिठोली की और साथ ही अभद्रतापूर्ण टिप्पणियां भी की। इस तरह के कृत्यों को देखकर देश का हर व्यक्ति बहुत आहात हुआ। 

इन्ही टिप्पणियों से दुखी होकर मलयाली फिल्म डायरेक्टर अली अकबर इस स्तर पर आहत हुए कि उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिन्दू बनने का मन बना लिया। बीते दिनों अली अकबर ने बिपिन रावत की वीरगति का लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी लगाया था।

इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लोगों के इसी रवैये से अली अकबर की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव में आकर इस बारे में बात की। बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए अली अकबर ने कहा, ‘इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूं। मेरे और मेरे परिवार का कोई धर्म नहीं है।

अली अकबर ने की घोषणा 

अकबर ने कहा कि- " इस्लाम के शीर्ष  धर्मगुरुओं या नेताओं ने भी 'देशद्रोहियों' के इस तरह के कार्यों का विरोध नहीं किया है जिन्होंने एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किया है और वह इसे स्वीकार नहीं कर सके।"

उन्होंने कहा कि उनका धर्म से विश्वास उठ गया है। अली अकबर ने कहा, 'आज, मैं जन्म से प्राप्त एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूँ। मैं भारत का हूँ। यह उन लोगों को मेरा जवाब है जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों इमोजी पोस्ट की थी।

अली अकबर की पोस्ट पर फेसबुक पर मुस्लिम यूजर्स ने कड़ी आलोचना की और कुछ ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस बीच कई यूजर पोस्ट ने अकबर का समर्थन किया और गाली देने वालों को फटकार लगाई।

इस्लामी कट्टरपंथियों पर निशाना

 एक मीडिया संसथान से बात करते हुए, अकबर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होती हैं और रावत की मौत पर मुस्कुराना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा, 'रावत की मौत की खबर पर मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ टिप्पणी करने वाले और जश्न मनाने वाले अधिकांश यूजर्स मुस्लिम थे।

उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि रावत ने पाकिस्तान और कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कई एक्शन लिए थे। एक बहादुर अधिकारी और देश का अपमान करने वाली इन सार्वजनिक पोस्टों को देखने के बावजूद, शीर्ष मुस्लिम नेताओं में से किसी ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं ऐसे धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता'

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार