सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस

अपने भाषण में कमला हैरिस ने अपनी आंटी के बारे में बात करते हुए ''चिट्टीज'' शब्द का इस्तेमाल किया। चिट्टी तमिल शब्द है, जिसका अंग्रेजी में अर्थ आंटी होता है।

Abhishek Lohia
  • Aug 21 2020 12:55AM

अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की स्पीच पर हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण के दौरान 55 वर्षीय सीनेटर कमला हैरिस (Kamla Harris) ने परिवारों के महत्व के बारे में बात करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर कमला हैरिस की जमकर तारीफ हो रही है। अपने भाषण में कमला हैरिस ने अपनी आंटी के बारे में बात करते हुए ''चिट्टीज'' शब्द का इस्तेमाल किया। चिट्टी तमिल शब्द है, जिसका अंग्रेजी में अर्थ आंटी होता है। कमला के भारत और यहां की स्थानीय भाषा के प्रति जुडाव को ट्वीटर यूजर सराहना कर रहे हैं। 

पिछले हफ्ते डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना है। कमला हैरिस को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाने वाली पहली अश्वेत और एशियाई महिला बना दिया है। कमला हैरिस की मां भारत से थीं और उनके पिता जमैका से थे। 

 
 

कमला हैरिस ने अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण में अपनी मां श्माला गोपालन का विशेष उल्लेख किया। हैरिस की मां श्यामला गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह 19 साल की उम्र में डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं थी। उन्होंने कहा, ''उन्होंने हमें अश्वेत महिला के रूप में गर्व से जीना सिखाया और हमें हमेशा भारत की विरासत के बारे में बताया।  

इसके बाद कमला हैरिस ने अपने परिवार के बारे में बात की जिनमें उनके पति डग और खूबसूरत बच्चे कोल और ऐला, भतीजियां, अंकल, आंटी और चिट्टी शामिल है। उन्होंने कहा, ''मेरे परिवार में अंकल, आंटी और चिटी हैं। 

भारतीय-अमेरिकियों के लिए तमिल शब्द सुनना किसी सरप्राइज से कम नहीं थी और इस वजह से सोशल मीडिया पर ये शब्द अब ट्रेंड कर रहा हैं। यहां तक कि कई लोग इस शब्द का मतलब भी गूगल पर ढूंढ रहे हैं। ट्विटर पर कमला हैरिस की भतीजी ने भी ट्वीट किया है। 

शेफ और टीवी होस्ट पद्म लक्ष्मी ने भी कमला हैरिस द्वारा भाषण में चिट्टी शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर ट्वीट किया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार