सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

संदिग्ध वोट मामले की जांच एनआईए को सोंपी... 1993 ब्लास्ट से पहले भी यहीं उतारा गया था आरडीएक्स

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक स्थानीय मछुआरे ने देखी और पुलिस को इंफॉर्म किया।

Akshat Shrotry
  • Aug 18 2022 4:23PM

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक स्थानीय मछुआरे ने देखी और पुलिस को इंफॉर्म किया।

फिलहाल मामले की जांच एनआईए को सोंप दी गई है। पहले जांच करने के लिए मोके पर एटीएस पहुंची थी। इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया। बोट पर एक काले रंग का बड़ा सा बॉक्स था, जिसमें तीन AK-47 और गोलियां मिली हैं।

एक पुराने आंकड़े के अनुसार आपको बता दें कि रायगढ़ के तट पर पहले भी संदिग्ध गतिविधियां होती रहीं हैं। कहा जाता है कि 1993 ब्लास्ट से पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के निर्देश पर यहीं के शेखाडी तट पर ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए RDX उतारया था26/11 में कसाब समेत 10 आतंकी भी रायगढ़ के समुद्र को क्रॉस करके मुंबई पहुंचे थे। यह भी थ्योरी सामने आई थी कि कसाब और उसकी टीम ने यहीं अपनी एक नाव बदली थी।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार