सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

धान खरीदी के अंतिम दिन कलेक्टर ने किसानो को माला पहनाकर किया स्वागत

धान खरीदी के अंतिम दिन कलेक्टर ने धान बिक्री करने पहुचे किसानों माला पहनाकर किया स्वागत

Laxman Dewangan
  • Feb 1 2023 1:00PM

बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत अंतिम दिन 31 जनवरी को जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पीपरछेड़ी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी के अंतिम दिन आज अपने धान की बिक्री करने हेतु धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे किसान गोंविद राम साव एवं चोवाराम सेन का फूलमाला पहना कर और पौधे भेंटकर स्वागत किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने इन दोनो किसानों को शुभकामनांए दी तथा उनका हालचाल पूछा।

किसान गोंविद राम ने कहा कि इस खरीफ विपणन वर्ष में वे दूसरी बार अपनी धान की बिक्री करने धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इसके पूर्व भी वे अपनी धान की बिक्री कर चुके हैं। शेष धान की बिक्री वे आज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान बिक्री करने में इस वर्ष किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके साथ ही तत्काल उसे धान बिक्री की राशि भी प्राप्त हो गई। श्री शर्मा ने अपने धान की बिक्री करने पहुंचे इन दोनो किसानों के धान की तौलाई भी कराया। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित किसानों से धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने शासन की धान खरीदी नीति तथा धान खरीदी केन्द्र में किये गये व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रो में किए गये समुचित व्यवस्थााओं के फलस्वरूप इस वर्ष किसानों  को अपने धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। किसानों ने कलेक्टर से धान खरीदी केन्द्र में कार्यालय खोलने  की मांग की। कलेक्टर श्री शर्मा ने धान खरीदी केन्द्र परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आर.पी.राठिया, खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी गण उपस्थित थे।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार