सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन को 30 जून तक बढ़ाया

यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

Sudarshan News
  • May 28 2021 10:29PM
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को एक महीने के लिए 30 जून, 2021 तक बढ़ा दिया। देश में यात्री विमानों के विदेश जाने पर प्रतिबंध मार्च 2020 से लागू है।

ताजा आदेश में कहा गया, "परिपत्र दिनांक 26-06-2020 के आंशिक संशोधन में सक्षम प्राधिकारी ने अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय यात्री सेवाओं के संबंध में ऊपर उल्लिखित विषय पर जारी किए गए परिपत्र की वैधता को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है।"

हालांकि, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

पिछले साल 23 मार्च को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था और उन पर प्रतिबंध जारी है। हालांकि, यात्रियों की निर्बाध आवाजाही के लिए भारत ने कई देशों के साथ द्विपक्षीय हवाई बबल समझौतों के तहत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया।

भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। दो देशों के बीच एक एयर बबल के तहत, उनकी एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। जैसे की यूएस।

इस बीच, भारत ने पिछले 24 घंटों में 186,364 ताजा कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो 44 दिनों में सबसे कम है, क्योंकि देश में संक्रमण में कमी जारी है। दैनिक मृत्यु का आंकड़ा 3,000 से अधिक रहा, जिसमें 3,660 मौतें हुईं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, भारत के कुल मामले अब 27,555,457 हैं, जबकि कुल मृत्यु 318,895 है। परीक्षण सकारात्मकता अनुपात 9 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 33,361 मामलों के साथ तमिलनाडु राज्य की सूची में सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक में 24,214 नए संक्रमण हैं। केरल ने 24,166 मामले दर्ज किए। महाराष्ट्र में 21,273 मामले और आंध्र प्रदेश में 16,167 मामले। पश्चिम बंगाल के लिए केस काउंट 13,046 था। इस बीच, दिल्ली में आज म्यूकोर्मिकोसिस (काले फंगस) के 153 मामले दर्ज किए गए, जो कुल मामलों की संख्या 620 से बढ़कर 773 हो गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार