सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली में कोरोना के 3000 से अधिक नए मामले, मौत का आंकड़ा 4567 तक पहुंचा

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2973 केस की पुष्टि हुई थी। रविवार को यह आंकड़ा 3000 को पार कर गया है।

Abhishek Lohia
  • Sep 6 2020 10:45PM

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। रोज पिछले दिन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2973 केस की पुष्टि हुई थी। रविवार को यह आंकड़ा 3000 को पार कर गया है। 62 दिन बाद दिल्ली में 3000 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले 06 जुलाई को 3064 नए मामले आए थे। दिल्ली में अभी तक 23 जून को एक दिन में सर्वाधिक 3947 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

रविवार शाम को जारी हुई दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में नए संक्रमण के 3256 मामले आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 91 हजार 449 तक पहुंच गई है। आज कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2188 है। इस तरह अब तक इलाज के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 1 लाख 65 हजार 973 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल कोरोना के 20 हजार 909 सक्रिय मामले हैं। इसमें से आधे से अधिक यानी 11 हजार 10 लोग होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुल 29 लोगों की आज मौत हुई है और कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4567 हो गई है।

अगर टेस्ट की बात करें तो आज कुल 36 हजार 46 सैंपल्स की जांच हुई है। इसमें से 9217 नमूने आरटीपीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट के माध्यम से जांचे गए जबकि 26 हजार 829 सैंपल्स की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से की गई। अभी तक दिल्ली में 17 लाख 80 हजार 512 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। केस के बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ते जा रही है। फिलहाल दिल्ली में कुल 1076 कंटेनमेंट जोन हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार