सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए टास्क फोर्स गठित

दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, बार संरक्षण अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलाकर एक जिला टास्क फोर्स का गठन किया है।

Sudarshan News
  • Jun 2 2021 12:26AM

कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की निगरानी के लिए दिल्ली सरकार ने जिला टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स की जिम्मेदारी अपने इलाके में ऐसे बच्चों को चिह्नित कर तत्काल स्वास्थ्य जांच, बेहतर माहौल, मानसिक इलाज दिलाने की होगी। साथ ही ऐसे बच्चों को भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, बार संरक्षण अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलाकर एक जिला टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स का नंबर सार्वजनिक किया गया है, जिससे किसी के संज्ञान में ऐसे बच्चे तो टास्क फोर्स को सीधे सूचना दी जा सके।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी तक दिल्ली में 10 से अधिक ऐसे मामले संज्ञान में आए हैं। उसमें टास्क फोर्स अपना काम कर रहा है। इसमें रोहिणी, रानी बाग, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में तीन मामले आएं है। इसमें ऐसे बच्चे हैं, जो महामारी में अपने माता-पिता दोनों को खो चुके हैं। रानी बाग वाले मामले में तो दो भाई एक साल के भीतर ही खत्म हो गए। परिवार में चार बच्चे हैं और दो महिलाएं हैं। टास्क फोर्स और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी उन्हें भी संरक्षण दे रहा है। 

टास्क फोर्स के काम 
- महामारी में अनाथ हुए बच्चों को चिह्नित करना। 
- ऐसे बच्चों की स्वास्थ्य जांच और जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की मदद लेना। 
- अगर परिवार में कोई सदस्य नहीं है, रिश्तेदार नहीं हैं, तो उन्हें अनाथआश्रम में शिफ्ट करना। 
- ऐसे बच्चों को सरकारी लाभ दिलाने के साथ सरकारी योजनाओं से जोड़ना। 
- भविष्य में उनके शिक्षा की व्यवस्था करना। 

जिलावार टास्क फोर्स सदस्य का नंबर
जिला            मोबाइल नंबर 
मध्य            8744855034
उत्तर-पूर्वी            9718817348
दक्षिणी            9650885307
पश्चिमी            8130601924
उत्तर-पश्चिम            9718417666
उत्तर            9899012315
पूर्वी            9718817348
दक्षिणी-पूर्वी            9650448603
दक्षिणी-पश्चिमी        8130601924
नई दिल्ली            7053958728

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार