सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झड़प, 37 हिरासत में

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Sudarshan News
  • May 5 2022 1:17PM

Delhi Violence: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम के झील पार्क इलाके में पार्किंग को लेकर दो गुट देर रात भिड़ गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने अब तक 37 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों के रोल की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

क्या है मामला, कैसे हुई शुरुआत?

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम के झील पार्क इलाके में पार्किंग को लेकर पहले दो महिलाओं का झगड़ा हुआ।, पहले दोनों मुस्लिम लोगों में झगड़ा हुआ। फिर विवाद दो समुदायों के बीच शुरू हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग वहां एकत्र हो गए। हालांकि पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर लिया है। डीसीपी नार्थ ईस्ट संजय सेन खुद मौके पर है। वहां हालात नियंत्रण में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वहां ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर रखा है। कैट्स एम्बुलेंस ने चार गाड़िया मौके पर भेजी हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक कोई घायल नहीं है। 

यहां पार्किंग को लेकर पहले दो महिलाओं में झगड़ा शुरू हुआ, उसके बाद यह बात आगे बढ़ी। साम्प्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को ख़बर की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में भारी बल तैनात किया गया। डीसीपी ने आगे बताया कि 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ की तलाश जारी है। वहीं अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भजनपुरा इलाके में हुआ हंगामा

बता दें कि पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में विशाल और गौरव नाम के दो लोगों को गोली लगी है। वहीं, जांच में संदिग्धों में से एक की पहचान मनीष डेढा के रूप में हुई है और ऐसा लगता है कि विशाल के साथ उसकी कुछ निजी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि गौरव, जिसकी पत्नी पुलिस में है, उस समय घायल हो गया जब वह उसके साथ घर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि गौरव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि विशाल अभी भी भर्ती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार