सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गोसेवा में सालाना 10 लाख रुपए के चारे-पानी का जिम्मा उठा रहे हैं समाजसेवी राजपुरोहित

गोसेवा में सालाना 10 लाख रुपए के चारे-पानी का जिम्मा उठा रहे हैं समाजसेवी राजपुरोहित

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया
  • Jun 20 2021 8:20PM
सिवाना. मन में सेवा करने का जज्बा हो तो विपरीत परिस्थतियों के बावजूद लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। सिवाना क्षेत्र के कुंडल गांव के युवक उत्तम सिंहजी राजपुरोहित गौसेवा की मिसाल बनकर सामने आये है। पिछले 12 साल से ज्यादा समय से बिना किसी सरकारी सहायता के गौसेवा को लेकर चलाई जा रही यह मुहिम औरों के लिए भी प्रेरणादायी साबित हो रही है। कुंडल निवासी उत्तम सिंहजी राजपुरोहित 12 साल पहले गुजरात में दुकान पर नौकरी करते थे। उस वक्त गौ माता की रथ यात्रा निकाली जा रही थी। उसमें कथावाचक के प्रवचन सुनने के बाद गौसेवा करने का मन में ठान लिया। आर्थिक रूप से कमजोर उत्तम सिंह का नौकरी से घर का गुजारा चलता था। सड़क पर भूखे-प्यासे भटकते गौवंश को देख गायों की सेवा के लिए पहल शुरु की। ग्रामीणों से मदद मांगी तो सहयोग नहीं मिला लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। खेतीबाड़ी कर अब खुद स्वयं के खर्च पर गौवंश के लिए सूखा चारा, हरा चारा की व्यवस्था कर रहा है। 12 साल पहले गुजरात में गोमाता की रथ यात्रा को देखने के बाद मिली प्रेरणा युवक उत्तम सिंह बताते हैं कि वर्तमान में खेती व आरसीएम से होने वाली कमाई से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करवाई जाती है। जरूरत पड़ने पर हैदराबाद में भाइयों से सहयोग लेते है। कभी कभी तो उधार लेकर भी चारा डलवाते हैं। उसकी ओर से यह कार्य पिछले 12 साल से लगातार किया जा रहा है। 100 किमी दायरे मेंं घूमने वाला एक भी बेसहारा पशु इस पहल के बाद भूखा नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उसकी यह पहल आस-पास के गांवों के लिए गौसेवा की एक मिसाल बन गई है। उत्तम सिंह ने बताया कि सालाना गायों के चारा-पानी के लिए करीब 10 लाख रुपए का खर्च होता है। गौ सेवा के लिए चार एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गौसेवा के साथ ही बीमार व घायल गायों के लिए भी उत्तम सिंह हर वक्त आगे रहता है। कई बार उन्होंने गौशाला में बीमार व घायल गायों को इलाज करवाया। इसके साथ ही गौसेवार्थ चार एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर रखी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार