सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आरोग्य सेतु से 697 संभावित हॉट स्पॉट का पता चला, लॉकडाउन के बाद भी ऐप हवाई यात्रियों के लिए जरूरी होगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार 766 हो गई है।

Abhishek Lohia
  • May 12 2020 2:58AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार 766 हो गई है। महामारी से लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे देशभर में 697 संभावित हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी मिली है। अब तक 9.8 करोड़ लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए 1.4 लाख यूजर्स को संक्रमण के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया। इनके संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। यह जानकारी एम्पावर्ड ग्रुप 9 के चेयरमैन अजय साहनी ने दी। वहीं, सरकार इस ऐप को लॉकडाउन के बाद भी हवाई यात्रियों के लिए अनिवार्य कर सकती है।

सोमवार को महाराष्ट्र में 1230, तमिलनाडु में 798, गुजरात में 347, दिल्ली में 310, मध्यप्रदेश में 171, राजस्थान में 174, उत्तरप्रदेश में 107, बिहार 39 समेत 3589 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।

आईसीएमआर चुनिंदा जिलों में सर्वे कराएगा

काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) संक्रमण फैलने की जानकारी जुटाने के लिए देश के चुनिंदा जिलों में जनसंख्या आधारित सर्वे कराएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए स्बाव के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा एलिसा किट से खून में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए टेस्ट भी किया जाएगा।

दिल्ली से पैदल रवाना हुए मजदूर

बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं, फिर भी कई मजदूर सड़क के रास्ते साइकिल या पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। दरअसल, वे कागजी कार्रवाई और क्वारैंटाइन से बचना चाहते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ महीने से फंसे कुछ मजदूरों का कहना है कि  उनके पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो चुका है। ऐसे में घर जाने के सिवाय उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 मई 4296

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 23401 4786 868

गुजरात

8542 2780 513
दिल्ली 7233 2129 73
तमिलनाडु 8002 2051 53

राजस्थान

3988 2324 113
मध्यप्रदेश 3785 1747 221
उत्तरप्रदेश 3574 1758 80
आंध्रप्रदेश 2018 998 45
पंजाब 1877 168 31
पश्चिम बंगाल 1939

417

185
तेलंगाना 1275 801 30
जम्मू-कश्मीर 879 427 10
कर्नाटक 862 426 31
हरियाणा 730 337 11
बिहार 746 377 6

केरल

520

489

4
ओडिशा 414 85 3
चंडीगढ़ 181 28 3

झारखंड

161 78 3
त्रिपुरा 152 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 53 0
असम 65 40 1

हिमाचल प्रदेश

59 35 3
लद्दाख 42 22 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

12 9 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार