सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पूर्वोत्तर में कोरोना के 5,051 नये मरीज, मणिपुर में कर्फ्यू

पूर्वोत्तर में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बढ़ते मामलों के चलते मणिपुर में अगले 10 दिनों के लिए संपूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी संक्रमण की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। दूसरी ओर, असम और नगालैंड में स्थिति पहले के मुकाबले सुधरती दिखाई दे रही है।

Sudarshan News
  • Jul 18 2021 4:08PM
पूर्वोत्तर में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बढ़ते मामलों के चलते मणिपुर में अगले 10 दिनों के लिए संपूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी संक्रमण की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। दूसरी ओर, असम और नगालैंड में स्थिति पहले के मुकाबले सुधरती दिखाई दे रही है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 51 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख, 79 हजार, 167 हो गई है। इनमें आठ लाख, 18 हजार, 866 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार 293 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 48 हजार 722 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक नौ हजार, 174 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 57 मरीजों की मौत हुई है।

असम में एक हजार, 727 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 45 हजार, 954 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 22 हजार, 192 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 495 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 17 हजार, 431 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 984 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक हजार, 171 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 859 है जबकि 73 हजार, 47 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 742 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 447 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 365 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 430 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 73 हजार, 287 हो गई है। इनमें 67 हजार, 865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 473 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 639 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 720 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

मेघालय में 507 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 57 हजार हो गई है जबकि 51 हजार, 981 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 264 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 80 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 939 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 475 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 42 हजार, 564 है जबकि 38 हजार, 40 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 412 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 323 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 201 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 484 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26 हजार, 690 हो गई है। इनमें से 21 हजार, 136 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 307 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, पांच हजार, 434 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 120 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 100 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 26 हजार, 576 है। राज्य में कुल 24 हजार, 205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 112 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 524 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 157 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 237 हो गई है। इनमें से 20 हजार, 400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 219 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 256 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 321 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार