सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ब्रेकिंग: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 20 हजार के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया.

Abhishek Lohia
  • Jun 14 2020 12:00PM

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या तीन लाख 20 हजार के पार जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 3 लाख 20 हजार 922 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9195 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटो में 11 हजार 929 से मामले सामने आए हैं और 311 लोगों की मौत हुई है.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,142,224), ब्राजील (850,796), रूस (520,129) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 38 33 0
2 आंध्र प्रदेश 5965 3195 82
3 अरुणाचल प्रदेश 87 4 0
4 असम 3718 1584 8
5 बिहार 6290 3956 39
6 चंडीगढ़ 345 286 5
7 छत्तीसगढ़ 1512 631 6
8 दिल्ली 38958 14945 1271
9 गोवा 523 70 0
10 गुजरात 23038 15883 1448
11 हरियाणा 6749 2803 78
12 हिमाचल प्रदेश 502 313 6
13 जम्मू कश्मीर 4878 2269 55
14 झारखंड 1711 816 8
15 कर्नाटक 6824 3648 81
16 केरल 2407 1046 19
17 लद्दाख 437 68 1
18 मध्य प्रदेश 10641 7377 447
19 महाराष्ट्र 104568 49346 3830
20 मणिपुर 449 91 0
21 मेघालय 44 22 1
22 मिजोरम 107 1 0
23 ओडिशा 3723 2594 10
24 पुद्दुचेरी 176 82 2
25 पंजाब 3063 2327 65
26 राजस्थान 12401 9337 282
27 तमिलनाडु 42687 23409 397
28 तेलंगाना 4737 2352 182
29 त्रिपुरा 1046 315 1
30 उत्तराखंड 1785 1077 23
31 उत्तर प्रदेश 13118 7875 385
32 पश्चिम बंगाल 10698 4542 463
भारत में कुल मरीजों की संख्या 320922 162378 9195

 

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 49 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार