सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूपी में मिले 6 हजार कोरोना केस, जानें किस जिले में कितने पॉजिटिव मरीज

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को पुनः सक्रिय किया गया है।

Sudarshan News
  • Apr 7 2021 11:42PM

यूपी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को 6023 नए केस मिले। मंगलवार को 5928 नए केस मिले थे। मृतको की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बुधवार को प्रदेश में 40 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अपर मुख्य सचिव ‘चिकित्सा एवं स्वास्थ्य‘ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 1,86,948 सैम्पल की जांच की गई। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 3,59,42,111 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 

 उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31,987 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 18,679 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 668 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे दौरान 1484 लोगों को कोरोना के संक्रमण से ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार से अब तक कुल 6,04,979 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

शहरी व ग्रामीण निगरानी समितियां फिर से सक्रिय किए गए 
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को पुनः सक्रिय किया गया है। इन समितियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की पहचान कर, उनसे संक्रमण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है सावधान रहें
प्रसाद ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे। संक्रमण पर नियंत्रण के लिये संक्रमित लोगों का चिन्हांकन करके अलग करना जरूरी है। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 65,00,506 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,67,323 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। इस प्रकार कुल 76,67,829 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में कोरोना की स्थिति
जिले                नए केस की संख्या
लखनऊ                1333
प्रयागराज                 811
वाराणसी                593
कानपुर नगर                300
झांसी                    188
गोरखपुर                159
मेरठ                    126
गौतमबुद्धनगर            125
जौनपुर                    109
चन्दौली                108

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार