सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

किरेन रिजिजू ने की कांग्रेस द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन की आलोचना, बोले- इनके लिए परिवार सबसे ऊपर... यह देश ऐसे तो नहीं चल सकता

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस यह सोचती है कि एक परिवार (गांधी परिवार) कानून से ऊपर है, किसी जांच एजेंसी से ऊपर है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि एक परिवार ही भारत देश है।

Geeta
  • Jul 21 2022 3:32PM

 कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. जहां NSUI कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समन को समन किए जाने के खिलाफ आरएमएल अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। वहीं इसकी आलोचना करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है। 

 केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस यह सोचती है कि एक परिवार (गांधी परिवार) कानून से ऊपर है, किसी जांच एजेंसी से ऊपर है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि एक परिवार ही भारत देश है। रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि यह परिवार कुछ भी करे, कोई भी जांच एजेंसी, कोई भी संवैधानिक संस्था इस परिवार से पूछताछ नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में ईडी द्वारा कार्रवाई करने के कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि यह बात नहीं है. बात यह है कि कांग्रेस का यह मानना है कि एक परिवार सबसे ऊपर है और देश की कोई भी संस्था इस परिवार को छू नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि यह देश ऐसे तो नहीं चल सकता है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार