सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Commonwealth Games: मीराबाई चानू ने गोल्ड जीत रचा इतिहास... तो बिंदिया रानी देवी ने सिल्वर मेडल जीत बढ़ाई देश की शान

मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया।

Geeta
  • Jul 31 2022 11:08AM

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया।

वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया है। वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने 54 KG वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अम्जोलेले दायेयी को 5-0 से हराया। 

बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। पांच मैचों के मुकाबले में भारत ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार