सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा अमरेज की हत्या पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख... मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार रात बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में हुई। मृतक अमरेज मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। तीन महीने पहले ही वह अपने दो भाईयों के साथ परिवार का पेट पालने के लिए कश्मीर गया था।

Geeta
  • Aug 12 2022 4:14PM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के अमरेज की गोली मारकर हत्या पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के अमरेज की गोली मारकर हत्या की घटना दुःखद है। मृतक के निकटतम आश्रित को 2 लाख रू० दिए जाएंगे। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया

दरअसल, बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार रात बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में हुई। मृतक अमरेज मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। तीन महीने पहले ही वह अपने दो भाईयों के साथ परिवार का पेट पालने के लिए कश्मीर गया था।

जहां उसकी मौत की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया है। अमरेज का घर कुमारखंड थाना इलाके के बैसाढ़ पंचायत में वार्ड पांच डोंगा में है। उसकी उम्र महज 19 साल थी। वह कश्मीर में रजाई मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात वह बांदीपोरा के सुंबल में अपने भाई के साथ सो रहा था, तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

जब वह उठकर बाहर गया तो आतंकियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अमरेज के पिता मोहम्मद जलील जेल में हैं। वह अपने भाइयों के साथ मिलकर मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार