सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पीएम मोदी और अमित शाह ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात... 24 जून को दाखिल करेंगी नामांकन

उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में अलग-अलग दलों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी और अपने समर्थन की अपील करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

Geeta
  • Jun 23 2022 3:35PM

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची। वो कल यानी 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

बीजेपी ने सोमवार शाम को उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था और आज से ही बीजेपी प्रेसिडेंट इलेक्शन मैनेजमेंट टीम भी उनके लिए प्रचार का काम संभालेगी। जैसा कि पहले से ही तय है कि मुर्मू के चुनावी अभियान के तहत बीजेपी के नेता देश भर का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल के सदस्यों से उनके लिए समर्थन मांगेंगे।

इधर उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में अलग-अलग दलों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी और अपने समर्थन की अपील करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीजेपी  के सभी बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार