सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मूर्ति विसर्जित करने जा रहे थे लोग .... ''गांजे'' से भरी कार उन्हें रौंदते निकल गई, पत्थलगांव के सभी रास्तों को सील किया गया

घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की है जानकारी के अनुसार दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में चार लोगों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है।

Prem Kashyap Mishra
  • Oct 15 2021 5:41PM

मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बहुत बड़ा हादसा हुआ। एक कार जिसमे गंजा भरा हुआ था उसके ड्राईवर ने माता के विसर्जन में जा रहे श्रधालुओं को गाड़ी से कुचल दिया। जिसमे 4 लोगों की जान चली गई। घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की है। जानकारी के अनुसार दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में चार लोगों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है।

घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को पकड़ लिया, चालक की पिटाई की और कार में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था। घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थलगांव के नागरिकों ने थाना का घेराव कर दिया है। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग के साथ आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भीड़ इतनी आक्रोशित है कि घायलों से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर, एसपी और आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। भीड़ को कंट्रोल करने लाठीचार्ज की स्थिति बन गई है। पत्थलगांव के सभी रास्तों को सील कर  दिया गया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पत्थसगांव में कुछ लोग सात दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जानकारी के अनुसार वहा मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार