हरियाणा की बेटियों का दम पूरी दुनिया ने देखा, राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में किया महिलाओं से संवाद
इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल साथ में मौजूद रहे। कामनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता खिलाड़ी पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, सुचित्रा तरियाल, ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सीमा बिसला, सोनम मलिक आदि खिलाड़ी संवाद का हिस्सा रहीं। राष्ट्रपति गाइड अवॉर्ड की 4 विजेता भी संवाद में मौजूद रहीं।