हरियाणा दिवस पर अभिनेता व उद्योगपति डॉ नीरज गुप्ता और प्रीती गुप्ता को मिला शान ए - भारत सम्मान।
घोंडा निवासी प्रसिद्ध अभिनेता व उद्योगपति नीरज गुप्ता को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कोहिनूर - ए - हिन्द और समाजसेवी व भाजपा महिला मोर्चा उत्तर पूर्वी जिला के उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता को शान ए - भारत सम्मान हरियाणा व पंजाब दिवस के अवसर पर अग्निपथ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा व पूर्व डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस महेन्द्र कुमार लूथरा व पूर्व आई जी पी सुरेश शर्मा द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।