भारत द्वारा संकटग्रस्त श्रीलंका को दी जा रही मदद पर राष्ट्रमंडल समूह की महासचिव पेट्रीसिया ने जताई खुशी, कही ये बात
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण लाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका को भारत की उदार और बहुआयामी सहायता देखकर खुशी होती है। यह राष्ट्रमंडल की भावना और मूल्यों दोनों का उदाहरण है। बता दें कि भारत और श्रीलंका दोनों राष्ट्रमंडल के 56 सदस्यों में शामिल हैं।