CWG 2022: 6ठें दिन भी भारत अच्छा प्रदर्शन जारी, मेडल की संख्या पहुंची 20 के करीब
सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया। सौरव के अलावा हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता। 2.22 मीटर के जंप के साथ इस एथलीट ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।