उल्टा झंडा फहराकर मंत्री अहमद देवरकोविल ने किया तिरंगे का अपमान... सोशल मीडिया पर अब मंत्री के खिलाफ आक्रोश
बता दें कि उलटा झंडा फहराने की ये पहली घटना नहीं है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के खनियाधाना में माध्यमिक विद्यालय में भी शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को उलटा फहराकर तिरंगे का अपमान किया था। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालंकि एक और घटना 1 नवंबर, 2021 को कर्नाटक के मंगलुरु में राज्योत्सव समारोह के दौरान घटी, बंदरगाह मंत्री और पड़ोसी दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री एस अंगारा ने भी राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया था। इसके बाद वो खुद तो स्टेज पर वापस आ गए, मगर अधिकारियों ने इस गलती को सुधारा था।