Up Electrion 2022: अपर्णा यादव हुई भाजपा में शामिल....अखिलेश के लिए बनेंगी विभीषण ?
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।