Alwar Gangrape : अलवर दुष्कर्म मामले में संबित पात्रा नेे प्रियंका गांधी पर साधा निशाना...कहा - दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और...
पात्रा ने कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है।