Up Election 2022 : विस चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू .....जानिए क्या बोले निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधान सभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा। मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।