Farmer Protest: MSP पर कमेटी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने दिए पांच नाम.... राकेश टिकैत का नाम नहीं
MSP पर सरकार से बातचीत के लिए बनाई जाने वाली कमेटी के लिए 5 लोगों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक आगामी 7 दिसंबर को होगी। MSP पर सरकार से बातचीत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बनाई गई कमेटी में शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, युद्धवीर सिंह, बलवीर सिंह राजेवाल और अशोक धावले की 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है।